Digital Marketing In Hindi | Digital Marketing क्या है।
Digital Marketing In Hindi
Digital marketing in hindi- अगर आपको Digital Marketing के बारे में जानकारी नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको डिजिटल मार्केटिंग की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं. अगर आप इस लेख को अंत तक पढ़ते हैं तो हमें पूरा भरोसा है कि आप डिजिटल मार्केटिंग के बेसिक को अच्छे से सीख जायेंगे
आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, जैसे कि शॉपिंग, टिकट बुकिंग, खाना आर्डर, बैंकिंग इत्यादि. लोग ऑनलाइन विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म में ज्यादा समय व्यतीत करने लगे हैं. इसलिए अब कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग ऑनलाइन ही करती हैं, क्योंकि कंपनियों को अधिकतर कस्टमर ऑनलाइन किसी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मिलते हैं.
आज के युवा भी ऑफिस जाने के बजाय ऑनलाइन घर पर काम करना पसंद करते हैं. जैसे Blogging, YouTube, Affiliate marketing Freelancing आदि, यह सब डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा ही संभव हो पाता है.
डिजिटल मार्केटिंग क्या है [What is Digital Marketing]
Digital Marketing एक ऐसी Marketing Strategy है, जिसके द्वारा कोई कंपनी या व्यक्ति अपने प्रोडक्ट और सर्विस का प्रचार ऑनलाइन या इन्टरनेट के माध्यम से करता है.
आज से कुछ साल पहले लोग अपनी वस्तुओं को बेचने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके जैसे पोस्टर,टेम्प्लेट, विज्ञापन, अखबारों द्वारा अपनी वस्तुओं की मार्केटिंग करते थेऔर ग्राहकों तक पहुंचाते थे। लेकिन ये सब क्रियाएं (साधन) बहुत ही कम ग्राहकों को लुभा पाती थी, इसलिए व्यापारियों ने अपनी चीजों की मार्केटिंग का तरीका बदला और आजकल हर कोई ऑनलाइन खरीदारी, पैसे भेजने हो या लेने हो, पढ़ाई से जुड़े विभिन्न प्रकार के कोर्स आदि अपने फोन या लैपटॉप से आसानी से कर सकते हैं।
Digital Marketing के द्वारा कंपनियां ऑनलाइन अपने लिए कस्टमर ढूंड सकती है और अपने प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ा सकती हैं. डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा कंपनियां अपने प्रोडक्ट को लोगों के मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य इन्टरनेट डिवाइस पर दिखा सकती हैं.
डिजिटल मार्केटिंग कैसे करते हैं (How to do Digital Marketing)
डिजिटल मार्केटिंग करने के लिए आपको एक Digital Asset की जरुरत होती है. डिजिटल एसेट के द्वारा ही आप अपने प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचा सकते हैं. कुछ Digital Asset के बारे में हमने आपको यहाँ नीचे बताया है –
- ब्लॉग या वेबसाइट
- लैंडिंग पेज
- सोशल मीडिया पेज
- YouTube चैनल
- E-book
- मोबाइल एप्लीकेशन इत्यादि.
डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]
सबसे पहले तो आपको यह बता दे कि डिजिटल मार्केटिंग के लिये ‘इंटरनेट’ ही एक मात्र साधन है। इंटरनेट पर ही हम अलग-अलग माध्यमों के द्वारा डिजिटल मार्केटिंग कर सकते हैं । इसके कुछ प्रकार के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं –
(i) सर्च इंजन औप्टीमाइज़ेषन या SEO
यह एक ऐसा तकनीकी माध्यम है जो आपकी वेबसाइट को सर्च इंजन के परिणाम पर सबसे ऊपर जगह दिलाता है जिससे दर्शकों की संख्या में बढ़त होती है। इसके लिए हमें अपनी वेबसाइट को कीवर्ड और SEO guidelines के अनुसार बनाना होता है।
(ii) सोशल मीडिया (Social Media)
सोशल मीडिया कई वेबसाइट से मिलकर बना है – जैसे Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, आदि । सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्ति अपने विचार हजारों लोगों के सामने रख सकता है । आप भली भांति सोशल मीडिया के बारे में जानते है । जब हम ये साइट देखते हैं तो इस पर कुछ-कुछ अन्तराल पर हमे विज्ञापन दिखते हैं यह विज्ञापन के लिये कारगार व असरदार जरिया है।
(iii) ईमेल मार्केटिंग (Email Marketing)
किसी भी कंपनी द्वारा अपने उत्पादों को ई-मेल के द्वारा पहुंचाना ई-मेल मार्केटिंग है। ईमेल मार्केटिंग हर प्रकार से हर कंपनी के लिये आवश्यक है क्योकी कोई भी कंपनी नये प्रस्ताव और छूट ग्राहको के लिये समयानुसार देती हैं जिसके लिए ईमेल मार्केटिंग एक आसान रास्ता है।
(iv) यूट्यूब चेनल (YouTube Channel)
यूट्यूब चैनल मार्केटिंग का ऐसा माध्यम है जिसमे उत्पादक अपने उत्पादों को लोगों के समक्ष प्रत्यक्ष रुप से पहुंचाता है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रया भी व्यक्त कर सकते हैं। ये वो माध्यम है जहां बहुत से लोगो की भीड़ रह्ती है या यूं कह लीजिये की बड़ी संख्या में users/viewers यूट्यूब पर रह्ते हैं। ये अपने उत्पाद को लोगों के समक्ष वीडियो बना कर दिखाने का आसान व लोकप्रिय माध्यम है।
(v) अफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
वेबसाइट, ब्लोग या लिंक के माध्यम से उत्पादनों के विज्ञापन करने से जो पैसे मिलते है, इसे ही अफिलिएट मार्केटिंग कहा जाता है। इसके अन्तर्गत आप अपना लिंक बनाते हैं और अपना उत्पाद उस लिंक पर डालते है । जब ग्राहक उस लिंक को दबाकर आपका उत्पाद खरीदता है तो आपको उस पर कुछ पैसे मिलते है|
डिजिटल मार्केटिंग का लाभ [ Advantage of Digital Marketing]
Digital Marketing kya hai जानने के साथ-साथ इसके लाभ जानने भी आवश्यक हैं, जो इस प्रकार हैं:
- यह बहुत कम पैसों में की जा सकती है। इसे आप INR 100 या 1,000 से भी शुरू कर सकते हैं।
- यह हम सिर्फ और सिर्फ उन्हीं लोगों तक अपने विज्ञापनों को पहुंचा सकते हैं जिन्हें हमारे प्रोडक्ट्स या फिर सर्विसेज की जरूरत है। जबकि ट्रेडिशनल मार्केटिंग में ऐसा संभव नहीं है।
- डिजिटल मार्केटिंग करने में आसान है।
- साथ ही साथ हम आसानी से अपने कैंपेन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
- इसमें प्राय: कन्वर्शन रेट अच्छा होता है। यानी लोग जल्दी से ग्राहक बन जाते हैं।
- इंटरनेट मार्केटिंग में जॉब के कई विकल्प हैं।
- इंटरनेट मार्केटिंग की मुख्य अवधारणाओं को मजबूत करना।
- अपनी मौजूदा व्यावसायिक वेबसाइट या ब्लॉग का प्रचार करना।
- आपकी SEO टीम कैसे काम कर रही है, इसकी बेहतर निगरानी कर सकते हैं।
- इंटरनेट मार्केटर्स के रूप में घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) से एक फ्रीलान्स के रूप में काम कर सकते हैं।
आप डिजिटल मार्केटिंग को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से सीख सकते हैं.
फ्री में ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आप YouTube चैनल में डिजिटल मार्केटिंग की विडियो देख सकते हैं, ब्लॉग पढ़ सकते हैं या फिर कोई ऑनलाइन Paid कोर्स ले सकते हैं जो कि आपको बहुत आसानी से मिल जायेगा.
वहीँ ऑफलाइन डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आप डिजिटल मार्केटिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन कर सकते हैं या फिर डिजिटल मार्केटिंग की किताबे लेकर सीख सकते हैं.
लेकिन अगर आप डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि सीखने के साथ खुद से भी चीजों को Try करें तभी आप बेहतर तरीके से डिजिटल मार्केटिंग सीख पायेंगे.
निष्कर्ष [Digital Marketing in HIndi ]
कुल मिलाकर देखें तो डिजिटल मार्केटिंग ही भविष्य है, क्योंकि हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जिसमें अधिकांश नौकरियों पर टेक्नोलॉजी का ख़तरा मंडरा रहा है और साथ में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण कई लोग अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे हैं. इसलिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना एक अच्छा विकल्प है.
जब से Digital Marketing की शुरुवात हुई तब से लेकर अभी तक यह इंडस्ट्री निरंतर रूप से Growth करती रही है, और आगे भी इसमें अधिक विकास होता जाएगा. इसलिए हम कह सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग का भविष्य सुनहरा होने वाला है.

Post a Comment